Categories
Uncategorized

मैं

सब कुछ तो है मेरे पास फिर भी ये खालीपन सा क्यों है,
कुछ तो कमी है , हां शायद मेरे पास मैं ही नही हूँ ।
चेहरे पर हँसी भी है, मुस्कुराहट है पर कुछ कमी सी है,
हां, शायद वो दिल से आने वाली खिलखिलाहट नही है, शायद मेरे पास मैं ही नही हूँ ।
दोस्त है, हँसी- ठिठोलियाँ है, महफ़िलें भी है ,फिर भी एक अकेलापन है ,
शायद वो पहले जैसी सच्ची बेपरवाह यारियां नही है ।
शायद अब मेरे पास मैं ही नही हूँ ।

©️ काव्या शेखर

kavyashekhr's avatar

By kavyashekhr

अल्फाजों का गहरा समंदर हो और डूबकर कही नहीं जाना है बस डूबते जाना है , डूबते जाना है ।

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free